मप्र कांग्रेस विधायक ने PM MODI और महिला मंत्री के बारे में ऐसा बयान दिया, फायरिंग हो गई, हंगामा जारी

Posted By: Himmat Jaithwar
6/26/2020

भोपाल। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता कुछ प्रभावी प्रदर्शन तो नहीं कर पाए लेकिन विवादित बयान जरूर दिए। राजधानी भोपाल के नजदीक विदिशा विधानसभा से कांग्रेस विधायक श्री शशांक भार्गव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उनके मंत्रिमंडल में शामिल एक महिला मंत्री को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद मामला भड़क गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात कांग्रेस विधायक की फैक्ट्री और घर के सामने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। खबर है कि दोनों पक्षों के बीच पथराव एवं फायरिंग भी हुई है।

क्या कहा था कांग्रेस विधायक ने जो बात इतनी भड़क गई 

विदिशा से कांग्रेस विधायक श्री शशांक भार्गव ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एक महिला मंत्री के संदर्भ में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जब उनके बयान का वीडियो वायरल हुआ और टीवी चैनल में उनसे इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने खेत प्रकट करने या कोई बहाना बनाने के बजाय अपने बयान पर अडिग रहने की बात दोहराई। इसी के बाद बात भड़क गई। सूत्रों का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक शशांक भार्गव की फैक्ट्री और घर के बाहर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। शशांक भार्गव के समर्थक भी सामने आ गए। प्राथमिक सूचना मिली है कि दोनों पक्षों के बीच पथराव एवं फायरिंग भी हुई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी भी व्यक्ति के चोटिल होने की खबर नहीं थी।

दिग्विजय सिंह की टीम के सदस्य हैं विधायक शशांक भार्गव
कहा जाता है कि विधायक श्री शशांक भार्गव को पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है। श्री सिंह के आशीर्वाद से ही श्री भार्गव को विधानसभा का टिकट मिला। कमलनाथ सरकार में श्री शशांक भार्गव मंत्री पद के दावेदार थे।

दिग्विजय सिंह ने चिरंजीव एवं पूर्व मंत्री श्री जयवर्धन सिंह का बयान


आज म.प्र. के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गुंडों ने विदिशा विधायक शशांक भार्गव जी के घर पर पथराव किया एवं घर के बाहर हवा में फ़ाइअरिंग की। क्या इन गुंडों पर FIR करने का साहस मध्य प्रदेश पुलिस दिखाएगी? इस निंदनीय घटना पर स्वयं शिवराज सिंह जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।



Log In Your Account