पोर्टफोलियाे वितरण में घटाया जा सकता है बड़े नेताओं का कद, फोकस ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पर रहेगा

Posted By: Himmat Jaithwar
7/3/2020

भोपाल. शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी की निगाहें मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर लग गई हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे में भी सिंधिया दबदबा दिखाई देगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल के दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया और आज भी शहर में रहेंगे।

मंत्रियों को पोर्टफोलियो आज बांटे जा सकते हैं। इसमें चर्चा इस बात को लेकर है कि कुछ बड़े नेताओं के कद घटाए जा सकते हैं, वहीं नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसमें ग्वालियर-चंबल पर विशेष फोकस रखा जाएगा। मंत्रियों को विभाग के बंटवारे और उपचुनाव की रणनीति को लेकर देर रात को सीएम हाउस में सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा की गई है। 

बड़े विभाग अपने पास रखना चाहेगी भाजपा 

भाजपा वित्त मंत्रालय, पीडब्ल्यूडी और अन्य बड़े विभाग अपने पास रख सकती है। वहीं जल संसाधन, खेल और अन्य विभाग सिंधिया समर्थक मंत्रियों को दिया जा सकता है। भाजपा से बड़े नेताओं गोपाल भार्गव, विजय शाह, भूपेंद्र सिंह, जगदीश देवड़ा, विजयाराजे सिंधिया को बड़े विभाग दिए जाने की चर्चा है।  

20 मार्च को सरकार गिरी, 23 मार्च को शिवराज चौथी बार सीएम बने 
सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके 28 दिन बाद 5 मंत्रियों वाली मिनी कैबिनेट ने 21 अप्रैल को शपथ ली थी। 

20 नए कैबिनेट मंत्रियों में 5 सिंधिया खेमे से, 4 कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे, 7 शिवराज सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं

मंत्री का नाम  मंत्रालय 
1 गोपाल भार्गव  पहले भी मंत्री रहे 
2 विजय शाह पहले भी मंत्री रहे
3 जगदीश देवड़ा पहले भी मंत्री रहे
4 बिसाहूलाल सिंह शिवराज सरकार में नया चेहरा, कांग्रेस से भाजपा में आए
5 यशोधरा राजे     पहले भी मंत्री रहीं
6 भूपेंद्र सिंह पहले भी मंत्री रहे
7 ऐंदल सिंह कंसाना शिवराज सरकार में नया चेहरा, कांग्रेस से आए, कभी दिग्विजय के करीबी थे
8 बृजेंद्र प्रताप सिंह पहले मंत्री रहे
9 विश्वास सारंग पहले भी मंत्री रहे, शिवराज के करीबी
10 इमरती देवी सिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहीं
11 प्रभुराम चौधरी सिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
12 महेंद्र सिंह सिसोदिया सिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
13 प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
14 प्रेम सिंह पटेल शिवराज सरकार में नया चेहरा
15 ओमप्रकाश सकलेचा शिवराज सरकार में नया चेहरा
16 उषा ठाकुर शिवराज सरकार में नया चेहरा
17 अरविंद सिंह भदौरिया शिवराज सरकार में नया चेहरा, ऑपरेशन लोटस के किरदार
18 मोहन यादव शिवराज सरकार में नया चेहरा
19 हरदीप सिंह डंग शिवराज सरकार में नया चेहरा, कांग्रेस से आए
20 राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव शिवराज सरकार में नया चेहरा, सिंधिया खेमे से

8 राज्य मंत्रियों में 4 सिंधिया खेमे से

1 भारत सिंह कुशवाह शिवराज सरकार में नया चेहरा
2 इंदर सिंह परमार शिवराज सरकार में नया चेहरा
3 रामखिलावन पटेल शिवराज सरकार में नया चेहरा
4 रामकिशोर कांवरे शिवराज सरकार में नया चेहरा
5 बृजेंद्र सिंह यादव सिंधिया खेमे से, नया चेहरा
6 गिर्राज दंडोतिया सिंधिया खेमे से, नया चेहरा
7 सुरेंद्र धाकड़ सिंधिया खेमे से, नया चेहरा
8 ओपीएस भदौरिया सिंधिया खेमे से, नया चेहरा 



Log In Your Account