दिग्विजय सिंह ने कहा- उमाभारती के सवालों ने शिवराज सरकार की टेंशन बढ़ा दी, भाजपा में उनके सवालों का कोई जबाव नहीं दे पाएगा

Posted By: Himmat Jaithwar
7/11/2020

भोपाल. मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर पूछे गए सवालों पर अब सियासत शुरू हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कहा है कि भाजपा में कौन है- जो उमाभारती के सवालों के जबाव देगा। उमा के सवालों ने शिवराज सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि, एनकाउंटर के बाद उमाभारती ने विकास को ईमानदार डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या करने वाला राक्षस कहा था। लेकिन कांग्रेस ने अब उनके ही सवालों को लेकर भाजपा और शिवराज पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के महाकाल मंदिर के दरवाजे को शुद्ध करने बयान को राजनीतिक पाखंड करार दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ट्वीट-

उमाभारती का विकास की गिरफ्तारी पर ट्वीट-

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट-

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का ट्वीट-



Log In Your Account