मंत्रियों के विभागों का बंटवारा: भाजपा में फिर बढ़ा सिंधिया का कद, समर्थकों को मिले पसंदीदा विभाग

Posted By: Himmat Jaithwar
7/13/2020

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के 10 दिन बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। विभागों के बंटवारे में एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद बढ़ा है। उनके समर्थक कई मंत्रियों को पुराने विभाग मिले हैं तो कई मंत्रियों को बड़े विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, भाजपा के सीनियर नेताओं को भी कई बड़े पद मिले हैं। बताया जा रहा है कि सिंधिया समर्थक नेताओं को उनके पसंद के विभाग दिए गए हैं।

इमरती देवी को पुराना विभाग
शिवराज सरकरा में सिंधिया खेमे की मंत्री इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। कमलनाथ सरकार में भी इमरती देवी के पास यही विभाग था। वहीं, गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व और परिवहन विभाग दिया गया है। कमलनाथ सरकार में भी गोविंद सिंह राजपूत के पास यही विभाग था।

इन नेताओं का बदला विभाग
ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के डॉ प्रभुराम चौधरी को शिवराज सरकार में हेल्थ मनिस्टर बनाया गया है। कमलनाथ सरकार में डॉ प्रभुराम चौधारी स्कूली शिक्षा मंत्री थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कमलनाथ सरकार में भी सिंधिया खेमे के पास था। कमलनाथ सरकार में तुलसी सिलावट प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री थे। शिवराज सरकार में तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रद्युमन सिंह तोमर को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। कमलनाथ सरकार में तोमर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे। महेन्द्र सिंह सिसौदिया को ग्रामीण एवं पंचायत विभाग का मंत्री बनाया गया है। सिसौदिया कमलनाथ सरकार में श्रम मंत्री थे।

ये पहली बार बने मंत्री
सिंधिया खेमे के राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेंद्र धाकड़ और ओपीएस भदौरिया पहली बार मंत्री बने हैं। इन्हें अलग-अलग विभागों का राज्यमंत्री बनाया गया है।

ग्वालियर चंबल से 8 मंत्री, यहां 16 सीटों पर उपचुनाव
ग्वालियर-चंबल की 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इस क्षेत्र में सिंधिया की मजबूत पकड़ है। यहां से 8 नेता गिर्राज दंडोतिया, ऐंदल सिंह कंसाना, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह मंत्री हैं।



Log In Your Account