245 कमरे वाले होटल में बना विधायकों का सियासी घर, 2 लेयर सुरक्षा, बिना पास के एंट्री नहीं

Posted By: Himmat Jaithwar
7/17/2020

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच सरकार ने अपने सभी विधायकों को होटल में कैद कर लिया है। गहलोत समर्थक सभी विधायक 2 लेयर सुरक्षा वाले होटल में रखे गए हैं। यहां वे कैरम और लूडो खेलकर समय काट रहे हैं। 

कहां है यह होटल: जयपुर के पास दिल्ली रोड पर कूकस इलाके में बना है। इसमें अंदर जाना आसान नहीं है, क्योंकि इसमें 2 लेयर सुरक्षा है। होटल में 245 कमरे हैं।

पास से एंट्री: महामारी के दौर में इस होटल में गिना-चुना स्टाफ लगा था, लेकिन विधायकों को ठहराए जाने के बाद स्टाफ के 200 से ज्यादा लोगों के पास बनाए गए हैं। होटल में पास चेक करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। होटल की गार्डनिंग से लेकर किचन, रूम सर्विस जैसी आठ सर्विसेज के लिए 650 लोगों का स्टाफ है।

सुरक्षा: 100 पुलिसकर्मी यहां 3 शिफ्टों में लगाए गए हैं। मुख्य गेट के साथ ही होटल के एंट्री पाॅइंट पर चैकिंग का सख्त इंतजाम है। यहां तक कि विधायकों के लिए जरूरी चीजें लाने वालों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। वह कोई भी चीज एंट्री पाॅइंट पर ही देकर जाता है। पुलिस की ओर से अपनी फ्रिक्वेंसी पर होटल के वायरलेस सिस्टम को ही काम में लिया जा रहा है। बाहर से आने वालों की डिटेल रखी जा रही है।

चौधरी-मिर्धा का बर्थडे यहीं मना
बुधवार को विधायक विनोद चौधरी और विजयपाल मिर्धा का जन्मदिन होटल में मना। रात को केक काटा गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे। 

डोटासरा का पद बदला तो कुर्सी भी आम से खास हो गई

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (बीच में सफेद कुर्ते में) खास कुर्सी पर यूं नजर आए। बीडी कल्ला सुबह साथियों को मेडिटेशन करा रहे हैं। शांति धारीवाल भी बोरियत दूर करने के लिए क्रिकेट पर हाथ आजमा रहे हैं। 

गोविंद सिंह डोटासरा (बीच में) को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

घर से दूर लूडो का हाउस

महिला विधायक लूडो में हाथ आजमा रही हैं। तो बाबूलाल नागर मॉर्निंग वॉक, मेडिटेशन के साथ टीवी में ही व्यस्त रहते हैं। महेश जोशी भीतर का मैनेजमेंट भी देख रहे हैं। महेंद्र चौधरी, रफीक खान इनका साथ दे रहे हैं।



Log In Your Account