"दिग्विजय सिंह को दूसरे देश की नागरिकता ले लेनी चाहिए" - गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

Posted By: Himmat Jaithwar
7/30/2020

भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप अंबाला एयरबेस (Ambala air base) पहुंच गई है।लेकिन उसके साथ ही राफेल डील (Rafael deal) पर कांग्रेस फिर सवाल उठाने लगी हैं, हालही में दिग्विजय (digvijaysingh) क राफेल से जुड़े एक ट्वीट से सियासत गर्मा गई जिसके बाद वार पलटवार का दौर शुरु हो गया है।


 मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narrotammishra) ने राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद मामले में दिग्विजय सिंह के विरोध पर जोरदार हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राफेल के भारत आने से दिग्विजय को इतना दुख हो रहा है तो उन्हें दूसरे देश की नागरिकता ले लेनी चाहिए। मिश्रा ने मीडियाकर्मियों से भी कहा कि दिग्विजय चर्चा में बने रहने के लिए इस तरह के ऊल-जुलूल बयान देते हैं, उन्हें ज्यादा तवज्जो न दें। 

राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता

 पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी से मांगी राफेल की कीमतें सात ही 36 राफेल प्लेन खरीदे जाने पर भी सवाल उठाए कहा- यूपीए सरकार ने 2012 में 126 प्लेन खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया था केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप भी दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर लगाया 

सेना का मनोबल गिराते हैं 


दिग्विजय सिंह के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना कहा दिग्विजय सिंह को दूसरे देश की नागरिकता ले लेनी चाहिए, क्योंकि दिग्वजिय सिंह सुबह उठकर सेना का मनोबल गिराते हैं और देश के सम्मान और स्वाभिमान को आहत करते है। 



Log In Your Account