यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी को एमपी का राज्यपाल बनने का मैसेज वायरल, वाजपेयी ने कहा- अफवाहों पर ध्यान ना दें

Posted By: Himmat Jaithwar
8/9/2020

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाने की चर्चा शनिवार को होती रही। बाजपेयी को उनके समर्थकों द्वारा सोशल साइटों पर शुभकामना देने का दौर शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रदेश सरकार में मंत्री बिसाहू लाल साहू ने भी बधाई संदेश पोस्ट कर दिए। हालांकि देर रात बाजपेयी ने खुद राज्यपाल बनने की खबर इसका खंडन किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन होने के बाद यहां नए राज्यपाल की नियुक्ति का इंतजार है।

शनिवार देर रात लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने स्वयं राज्यपाल बनने की खबरों का खंडन किया।

कौन है लक्ष्मीकांत बाजपेयी

लक्ष्मीकांत बाजपेयी भाजपा के दिग्गज नेता हैं और उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर से विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा बाजपेयी उत्तरप्रदेश में दुग्ध विकास राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे उत्तरप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और काफी लंबे समय से राजनीतिक रूप से संन्यास काट रहे हैं। राज्यपाल बनने की खबरों के साथ एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि उन्होंने खुद इस खबरों को अफवाह बता दिया।

मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल ने दे दी थी बधाई।
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी बधाई दे दी थी।



Log In Your Account