निजी स्कूलों में फीस वसूली के विरोध के बहाने सिंधिया को काले झंडे दिखाने की थी तैयारी, पहले ही गिरफ्तार हुए कांग्रेसी, सीएम को कहा - रावण, जमकर हुई नारेबाजी

Posted By: Himmat Jaithwar
8/17/2020

सिंधिया के आने के पहले ही साेमवार काे इंदाैर में राजनीति गरमा गई। निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूली के विरोध में कांग्रेस ने सुबह-सुबह ही विधानसभा -2 में खोला मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस ने विस क्षेत्र के सभी 18 वार्डाें में सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से कांग्रेसियों ने की निजी स्कूलों द्वारा बच्चों से फीस वसूली रोकने की मांग सरकार से की। बिना अनुमति के सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रहे इस अभियान के बाद पुलिस हरकत में आई और कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल ले गई। ऐसा कहा जा रहा है कि इस अभियान के बाद ही कांग्रेसियों ने सिंधिया को काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी।

विधानसभा दो में बिना अनुमति के कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान चला रही थी।

कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने कहा कि शहर पांच महीने लॉकडाउन रहा। सरकार को निजी स्कूलों से फीस माफ करवाए। इसके अलावा वह निजी स्कूल संचालकों का भी ध्यान रखे। मोदी जी ने 20 हजार करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया। विश्व बैंक से 96 अरब रुपए का लोन ले लिया। इन रुपयों का हम करेंगे क्या, जिनके पास 10 से 12 लाख की गाड़ियां हैं वे आज सब्जी और फल उन गाड़ियों में बचने को मजबूर हैं।

सरकार जल्द से जल्द फीस माफ करे

शहर में फीस माफी को लेकर कांग्रेस फिर से सोमवार को एकजुट हुई और विधानसभा - 2 के चिंटू चौकसे और उनके कार्यकर्ताओं ने हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। चिंटू चौकसे का कहना था कि कुंभकरण सरकार और रावण रूपी मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों की फीस में अभी तक कोई रियायत नहीं दी गई है। लंबे समय से कोरोनावायरस के चलते सभी को आजीविका चलाने में दिक्कत हो रही है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो बच्चों के भविष्य में अंधकार फैल जाएगा और स्कूल की फीस भरने के लिए परिवार के पालक मजबूर हो जाएंगे। पालक को राहत देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। सरकार जल्द से जल्द से फीस माफ करवाए।

गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने की जमकर हुज्जत।

दो महीने की यह भाजपा सरकार और

चौकसे ने कहा कि इंदौर में हजारों बसें बंद पड़ी हैं। इनके 10 हजार कर्मचारी बेरोजगार हैं। सरकार इनके बारे में भी कुछ नहीं सोच रही है। सरकार उनका दर्द नहीं बांट नहीं रखी है। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। यह सब सरकार को हम सौंपेंगे। चौकसे ने कहा कि हम मुख्यमंत्री को जगाते हुए कहेंगे कि दो महीने के और हो, इसमें कुछ अच्छा काम कर लो। ईश्वर ने समय दिया है काम कर लो, बाद में किसी काम के नहीं बचोगे।



Log In Your Account