कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल की गांधीगीरी; नरसिंहपुर के एएसपी को हटाने की मांग पर अड़ीं, कहा- अवैध खनन करवाते हैं

Posted By: Himmat Jaithwar
9/21/2020

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के शुरू होने के पहले ही कांग्रेस की एक विधायक धरने पर बैठ गईं। वे गांधीगीरी दिखाते हुए विधानसभा परिसर में स्थापित गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठी हैं। नरसिंहपुर के गाडरवारा से विधायक सुनीता पटेल ने जिले के एएसपी राजेश तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोला है। इधर, विधानसभा के सत्र में निश्चित संख्या विधानसभा सदस्य फिजिकली उपस्थित होंगे।

विधायक ने एएसपी को हटाने के लिए विधायक विश्राम गृह में भी पोस्ट लगाए हैं।
विधायक ने एएसपी को हटाने के लिए विधायक विश्राम गृह में भी पोस्ट लगाए हैं।

इसमें मुख्यमंत्री, 16 मंत्री सहित 32 विधानसभा सदस्य भाजपा की ओर से रहेंगे। कमलनाथ समेत 22 कांग्रेस से, बसपा विधायक संजीव सिंह, सपा विधायक राजेश शुक्ला और निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल भी शामिल होंगे। शेष विधायक विधायक वर्चुअल रूप से होंगे। विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे।

विधायक की मांग

सुनीता ने आरोप लगाए कि राजेश तिवारी इलाके में अवैध खनन करवा रहे हैं। वे अपनी पद का गलत फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। समाचार लिखे जाने तक सुनीता अपनी मांग पर अड़ी हुई थीं। उन्होंने राजेश तिवारी को हटाने के लिए विधायक विश्राम गृह में भी पोस्ट लगाए हैं। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मनी। महिला पुलिस अधिकारी को सुरक्षा के लिए लगाया गया है।



Log In Your Account