विधानसभा का घेराव करने किसान राजधानी पहुंचे; बिजली बिल समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

Posted By: Himmat Jaithwar
9/21/2020

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के प्रारंभ होने के पहले ही बड़ी संख्या में किसान विधानसभा का घेराव करने के लिए राजधानी पहुंच रहे हैं। यह भाजपा कार्यालय के पास एकत्रित हो रहे हैं। किसान पहली बार काले कपड़े पहनकर विरोध जता रहे हैं। इसका अंदेशा शासन को पहले से ही था, इसलिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस के चेकिंग पांइट लगाए गए हैं। इन्हें विधानसभा रोकने के प्रयास किए हैं। एक दिन पहले ही विधानसभा के आसपास धारा 144 लागू है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले जमा हो रहे हैं।

इधर, प्रदर्शन और कई रास्तों पर पुलिस की रोक के कारण अब राजधानी में आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसी तरह एक बार बड़ी संख्या में किसान राजधानी में पहुंच गए थे। दो दिन तक शहर पूरी तरह से जाम हो गया है। हालांकि पुलिस इस बार इस तरह के किसी भी स्थिति के बनने से इनकार कर रही है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में किसानों के प्रदेश भर से यहां पहुंचने की पहले से न तो पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई और ही पुलिस को इसकी कोई सूचना दी गई।



Log In Your Account