भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों में सिंधिया का नाम 10वें नंबर पर, कांग्रेस बोली- पहले चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे, क्या हालत हो गई भाजपा में; प्रज्ञा गायब

Posted By: Himmat Jaithwar
10/14/2020

इंदौर। भाजपा ने मध्यप्रदेश उपचुनाव में प्रचार के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कुछ महीने पहले कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिस्ट में 10वें नंबर पर है। इसे लेकर कांग्रेस ने अब सिंधिया पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कटाक्ष करते हुए कहा- भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का एक भी समर्थक शामिल नहीं, खुद सिंधिया का नाम 10वें नंबर पर। कल डिजिटल रथ से भी गायब थे। कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे। क्या हालत हो गई भाजपा में? भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी ग़ायब?

भाजपा की सितारा सूची से मोदी-शाह भी गायब

कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा से सवाल किया है कि क्या मोदी जी अपनी अपील खो चके हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा ने मोदी जी को स्टार प्रचारक क्यों नहीं माना है ? गुप्ता ने कहा कि इसी तरह भाजपा जिस हीरे को कांग्रेस में से तलाश कर लाई थी और जिसका मुख्यमंत्री जी रोज झुक झुक कर मंच से सजदा करते हैं कि सिंधिया नहीं होते तो मेरी सरकार नहीं बनती। आज उन्हें भी स्टार प्रचारकों की सूची में आखिरी में डाल रखा है। ऐसा लगता है कि भाजपा के सारे सितारे अपनी आभा खो चुके हैं और एक हड़बड़ाहट की अराजकता की स्थिति भारतीय जनता पार्टी में पैदा हो गई है। कांग्रेस तो पहले से ही जानती थी कि भाजपा का काम उपयोग करो और फेंको का है और लगता है कि सिंधिया का उपयोग वहां पूरा हो चुका है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का एक भी समर्थक शामिल नहीं , ख़ुद सिंधिया का नाम 10 वे नंबर पर... कल डिजिटल रथ से भी ग़ायब थे। कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे। क्या हालत हो गयी भाजपा में ? भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी ग़ायब ?

pic.twitter.com/OmMvf6CdET

भाजपा के स्टार प्रचारकों की इसी सूची पर कांग्रेस ने तंज कसा



Log In Your Account