मोदी बोले- राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है, जो लोग तारीख पूछते थे, अब तालियां बजा रहे

Posted By: Himmat Jaithwar
10/28/2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। जो लोग कभी इसकी तारीख पूछते थे, अब वे भी तालियां बजा रहे हैं। मोदी आज मुजफ्फरपुर और पटना में भी रैली करेंगे। इसमें वे 35 सीटें कवर करेंगे।

पिछली बार मोदी ने 370 का जिक्र किया था
चुनाव बिहार में हो रहा है और रैली भी बिहार में ही थी। लेकिन, मोदी ने मुद्दा कश्मीर का उठाया था। मोदी ने पिछली रैली में कहा था, "ये लोग (विपक्ष) कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल 370 फिर लागू कर देंगे। इतना सब कहकर ये बिहार के लोगों से वोट मांगने की हिम्मत कर रहे हैं। क्या ये बिहार के लोगों का अपमान नहीं है। ये लोग जिसकी चाहे मदद ले लें, देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा।"

1 नवंबर को अगली रैली
मोदी के शासन में पहली बार ऐसा हो रहा है जब अमित शाह चुनावों में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार पूरा मोर्चा प्रधानमंत्री ने संभाल रखा है। आज के बाद मोदी की 6 रैलियां और होनी हैं। 3 रैलियां एक नवंबर को छपरा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में हैं। जबकि, आखिरी 3 रैलियां 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में होंगी।



Log In Your Account