मुरैना की अम्बाह सीट से सपा उम्मीदवार बंसीलाल जाटव दोबारा भाजपा में शामिल, नाराज होकर छोड़ी थी पार्टी

Posted By: Himmat Jaithwar
10/28/2020

मुरैना। अम्बाह विधानसभा से सपा प्रत्याशी बंसीलाल जाटव भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने बंसीलाल जाटव ने भाजपा की सदस्यता ली। अंबाह से भाजपा के प्रत्याशी कमलेश जाटव को अपना समर्थन दिया। बंसीलाल कुछ ही दिन पहले भाजपा से नाराज होकर सपा में शामिल हुए थे।

बंशीलाल जाटव अम्बाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर तीन बार विधायक रहे हैं। इस उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छाेड़ दी थी। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सपा की ओर से उन्हें अम्बाह से प्रत्याशी बनाया गया था।

इधर, बंशीलाल की बगावत ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव की मुश्किलें बढ़ा दी थी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से लेकर मुरैना भाजपा के शीर्ष नेता बंशीलाल को मनाने में जुटे थे। बंशीलाल जाटव कद्दावर नेता माने जाते हैं। अम्बाह केंद्रीय मंत्री तोमर के प्रभाव वाला क्षेत्र है, ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। उन्होंने बंशीलाल जाटव को मनाया और बुधवार को सुबह फिर से पार्टी ज्वाइन कराई।



Log In Your Account