भाजपा के तुलसी ने कांग्रेस के गुड्‌डू पर बनाई बढ़त, 5वें राउंड में सिलावट 9554 वोटों से आगे, दोपहर 3 बजे तक तय हो जाएगी हार- जीत

Posted By: Himmat Jaithwar
11/10/2020

इंदौर। मध्य प्रदेश उपचुनाव में सबसे हाॅट मानी जाने वाली सांवेर सीट के लिए नेहरू स्टेडियम पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले चार टेबलाें पर 2085 डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। 380 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान के लिए दाे हाॅल में 7-7 टेबलें लगाई गई हैं। हर राउंड में 14 केंद्रों की ईवीएम की गिनती हो रही है, इस तरह हर कुल 28 राउंड वोटों की गिनती चलेगी।

वोटों की गिनती के बाद रेंडम आधार पर 5 मतदान केंद्रों की वीवीपैट में डले वोटों की पर्चियां निकालकर उन्हें ईवीएम में दर्ज वोटों से क्राॅस चेक किया जाएगा। इसमें भी करीब एक घंटे का समय लगेगा। वहीं, मतगणना के लिए 171 अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। 42 कर्मचारी मताें की गणना कर रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार सांवेर का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। बता दें कि सांवेर में भाजपा के तुलसी सिलावट और कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू के बीच सीधा मुकाबला है।

सांवेर में 28 राउंड होगी वोटिंग

राउंड तुलसी सिलावट (भाजपा) प्रेमचंद गुड्‌ड (कांग्रेस) अंतर
1 5426 3013 1337
2 11307 5639 5668
3 15810 8784 7026
4 20151 11913 8238
5 24729 15175 9554
भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सुबह ही स्टेडियम पहुंच गए।
भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सुबह ही स्टेडियम पहुंच गए।

कलेक्टर के अनुसार नेहरू स्टेडियम के दो हॉल में गिनती हो रही है। प्रत्येक हॉल में सात-सात टेबल लगी हैं। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक गणना सहायक और एक मॉइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं। इस तरह एक टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से चार टेबलें लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, दो गणना सहायक और एक मॉइक्रो ऑब्जर्वर को नियुक्त किया गया है। इस तरह चार टेबलों पर 16 कर्मचारी डाक मतपत्रों की गणना का काम देख रहे हैं। दो हॉल में मतों की गिनती के लिए जालियां लगाई गई हैं, जाली के एक तरफ मतगणना का काम होगा। दूसरी ओर, प्रत्याशियों के एजेंट बैठे हैं। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, माचिस और लाइटर प्रतिबंधित है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर भी कार्यकर्ताओं के साथ स्टेडियम में डटे हुए हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर भी कार्यकर्ताओं के साथ स्टेडियम में डटे हुए हैं।



Log In Your Account