कार्यक्रम में तेजस्वी नहीं आएंगे; डिप्टी CM के लिए तारकिशोर और रेणु देवी की चर्चा, भाजपा में गतिरोध

Posted By: Himmat Jaithwar
11/16/2020

पटना। नीतीश कुमार आज शाम 4.30 बजे राजभवन में 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा और जदयू खेमे से 11 विधायकों समेत 13 लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, बिहार चुनाव में प्रचार से दूर रहे गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे।

बताया जा रहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, इस पर राजद का कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी 2 दिन से घर से बाहर ही नहीं निकले।

दो उपमुख्यमंत्रियों की चर्चा, पर एक पर भी आफत
भाजपा के तार किशोर प्रसाद डिप्टी सीएम हो सकते हैं, इसकी संभावना भास्कर ने रविवार दोपहर NDA की बैठक के दौरान सबसे पहले सामने लाई थी। रविवार शाम से रेणु देवी का नाम भी डिप्टी सीएम के रूप में सामने किया जाता रहा। लेकिन, हकीकत यह है कि भाजपा सोमवार को 10 बजे तक इन दोनों में से किसी नाम को फाइनल नहीं कर सकी है।

तारकिशोर और रेणु दोनों अंडरग्रेजुएट हैं और इनके अनुभव को लेकर भी भाजपा के अंदर खासा गतिरोध है। इसी कारण पार्टी किसी भी नाम को अपनी तरफ से कन्फर्म नहीं कर रही। अब तक भाजपा की ओर से राजभवन को मंत्रियों की भी सूची इसी कारण नहीं भेजी गई है।

  • ये शपथ ले सकते हैं

भाजपा कोटे से: तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, डॉ. प्रेम कुमार
जदयू कोटे से: विजेंद्र यादव, नरेंद्र नारायण यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, विजय कुमार चौधरी, सुनील कुमार (पूर्व IPS अफसर)
हम से: जीतनराम मांझी
VIP से: मुकेश सहनी

स्पीकर भाजपा का होगा
इस बार भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा स्पीकर बनेंगे। अमरेंद्र आरा से विधायक हैं। इससे पहले वे डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। पिछली बार स्पीकर रहे विजय कुमार चौधरी को मंत्री बनाया जा रहा है।

सुशील मोदी का ट्वीट



Log In Your Account