वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर रोके कार्यकर्ता, पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत 20 नेता गिरफ्तार

Posted By: Himmat Jaithwar
1/23/2021

भोपाल। कृषि कानूनाें के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस आज भोपाल में प्रदर्शन किया। दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक पर एकत्रित हुए। पूर्व CM कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बंधुआ बनाना चाहती है। यहां से रैली के रूप में कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने के लिए रवाना हुए।

पुलिस ने रैली को रोशनपुर के पास ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रोशनपुरा और रंगमहल चौराहे पर वॉटर कैनन से पानी छोड़ा। हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी समेत 20 कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कमलनाथ ने ट्वीट भी किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व CM कमलनाथ गाड़ी पर सवार होकर पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व CM कमलनाथ गाड़ी पर सवार होकर पहुंचे।

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत प्रदेश एवं जिलों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। रैली रवाना होने से पहले कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है और खेती- किसानी इन तीन बिलों के माध्यम से उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जीतू पटवारी समेत कई विधायक शामिल हुए हैं।



Log In Your Account