बीते दिन 6.19 लाख केस, 12,705 मौतें; हीथ्रो एयरपोर्ट पर रेड लिस्ट वाले देशों के लिए अलग टर्मिनल बनाने की तैयारी

Posted By: Himmat Jaithwar
5/22/2021

दुनियाभर में कोरोनावायरस ने कहर बरपा रखा है। बीते दिन दुनिया में 6 लाख 19 हजार 536 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। हालांकि रोजाना होने वाली मौतों के मामले में खास गिरावट नहीं देखाी जा रही। बीते दिन 12,705 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई।

उधर, ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रेड लिस्ट वाले देशों से आने वाले पैसेजर्स के लिए अलग टर्मिनल की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट मैनेजमेंट का कहना है कि एक ही टर्मिनल से सभी यात्रियों के आने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हम ऐसे देश जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहां से आने वाली फ्लाइट्स के लिए अलग टर्मिनल की व्यवस्था करने जा रहे हैं।

सबसे ज्यादा नए केस भारत में आ रहे
बीते कुछ दिनों से रोजाना नए मामले भारत में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। बीते दिन भारत में 2.54 लाख नए केस आए। इसके बाद ब्राजील में 77,598, अर्जेंटीना में 35,468, अमेरिका में 29,014 और कोलंबिया में 14,838 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।

सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रहीं
कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की बात करें, तो सबसे रोजाना सबसे ज्यादा लोगों की जान भारत में ही हो रही हैं। शुक्रवार को यहां 4,143 लोगों की मौत हुई। इसके बाद ब्राजील में 2,136, अर्जेंटीना में 692, अमेरिका में 657 और कोलंबिया में 486 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई।

अब तक 16.64 करोड़ केस
दुनिया में कोरोना के अब तक 16.64 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 34.57 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14.72 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.57 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.56 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 98,169 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 33,862,398 603,408 27,399,429
भारत 26,285,069 295,508 23,059,017
ब्राजील 15,976,156 446,527 14,422,209
फ्रांस 5,581,351 108,437 5,186,591
तुर्की 5,169,951 45,840 4,998,639
रूस 4,983,845 117,739 4,601,120
ब्रिटेन 4,457,923 127,710 4,297,878
इटली 4,183,476 125,028 3,766,660
जर्मनी 3,646,600 87,852 3,374,600
स्पेन 3,636,453 79,620 3,356,272

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)



Log In Your Account