बदमाशों ने पायजामा से हाथ और नारे से पैर बांधे, मुंह को तौलिया से लपेट कर साफी से घोंटा गला; हत्या से पहले सिर पर मारी ईंट

Posted By: Himmat Jaithwar
5/25/2021

ग्वालियर। कर्फ्यू के बीच ग्वालियर की श्रीविहार कॉलोनी में एक रिटायर्ड ASI की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सबसे पहले रिटायर्ड ASI के पायजामा से उनके हाथ और नारे से पैर बांध दिए। मुंह को तौलिया से बांधने के बाद साफी से गला घोंट दिया। साथ ही सिर में ईंट भी मारी। घटना सोमवार रात की है। घटना का पता मंगलवार सुबह चला। रिटायर्ड ASI की हत्या की खबर मिलते ही SP ग्वालियर अमित सांघी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव भी घटना स्थल पहुंचे हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर अलमीरा खुली पड़ी हैं और सामान बिखरा हुआ है। आशंका है कि बदमाशों ने कुछ ढूंढ़ने का प्रयास किया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद और लूट करना हो सकता है।

बहोड़ापुर में पुलिस लाइन के पीछे श्रीविहार कॉलोनी में 63 वर्षीय मेघसिंह कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह रहते थे। मेघसिंह मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड ASI थे। 3 साल पहले दतिया कोतवाली से वह रिटायर्ड हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। उनके कोई बेटा नहीं है। बेटी की शादी हो चुकी है और पत्नी अभी अपने मायके आमखो में थी।

मंगलवार सुबह जब रिटायर्ड ASI के घर में काम करने वाली बाई आई तो दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर पहुंची तो अंदर रिटायर्ड पुलिसकर्मी का शव हाथ पैर बंधा हुआ बेड पर पड़ा था। बाई ने तत्काल शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। खुद एसपी ग्वालियर अमित सांघी भी स्पॉट पर पहुंच गए। तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जीएस तिवारी को भी मौके पर बुला लिया गया।

मृतक पुलिसकर्मी मेघसिंह, 3 साल पह ले दतिया से हुए थे रिटायर्ड, हत्या और हत्यार करने वाले अभी दानों अज्ञात
मृतक पुलिसकर्मी मेघसिंह, 3 साल पह ले दतिया से हुए थे रिटायर्ड, हत्या और हत्यार करने वाले अभी दानों अज्ञात

यह मिला मौक पर सीन

जब पुलिस अफसर रिटायर्ड ASI के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव बेड पर सुकड़ा हुआ पड़ा था। हत्या करने वालों ने उनके ही पायजामा को उतारकर हाथ बांधे। पायजामा के नारा से पैर बांधे और मुंह को तौलिया से बांधा है। एक साफी गले में बंधी मिली है। सिर में ईंट से मारने की चोट है। बेड के पास ईंट पड़ी मिली है। आसपास काफी सामान बिखरा पड़ा है। अलमीरा खुली पड़ी है। प्रारंभिक पड़ताल में साफ है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। सिर में ईंट मारने को लेकर स्पष्ट है की यह हत्या के पहले मारी गई है। बदमाशों ने घर में एंट्री के बाद सबसे पहले मेघसिंह को ईंट मारी है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

घर के पीछे प्लॉट की झाड़ियों में पड़े मिले सिलेंडर, बदमाशों ने पूरा घर तलाशा है
घर के पीछे प्लॉट की झाड़ियों में पड़े मिले सिलेंडर, बदमाशों ने पूरा घर तलाशा है

घर के पीछे फेंके सिलेंडर

हत्या के बाद हमलावरों ने घर में किसी चीज को तलाश किया है। लूट का एंगल हो सकता है, लेकिन उससे ज्यादा यह प्रॉपर्टी ऑफेंस का मामला लग रहा है। सिलेंडर घर के पीछे खाली प्लॉट की झाड़ियों में पड़े मिले हैं। पुलिस का डॉग भी घर के मुख्य दरवाजे से होते हुए घर के पीछे झाड़ियों तक गया है।

मारपीट करता था इसलिए साथ नहीं रहती पत्नी

मृतक रिटायर्ड ASI इस घर में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी आमखो में अपने मायके में रह रही है। मेघसिंह शराब के नशे में अक्सर उससे मारपीट करता था। इसलिए वह मायके में रह रही थी। पुलिस परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

फोर्स एंट्री की नहीं हुई

प्रारंभिक पड़ताल में फोर्स एंट्री के कोई सुराग तो नहीं मिले हैं। हो सकता है कि हत्या करने वाला रिटायर्ड ASI को जानता हो या यह हो सकता है कि वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ हो। पुलिस को घर में पड़े कुछ सामान पर फिंगर प्रिंट भी मिले हैं। जिनको जांच में लिया गया है।



Log In Your Account