नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 432 हो गई। गुरुवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में 66 साल के मरीज ने दम तोड़ दिया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह मरीज 10 अप्रैल से वेंटिलेटर पर था। राज्य में कोरोना संक्रमण से यह 13वीं मौत है। वहीं, गुजरात में संक्रमण से तीन लोगों की जान चली गई। उधर, पिछले तीन दिनों में 90 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 187 लोगों की जान गई है।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
| प्रदेश |
मौतें |
| महाराष्ट्र |
187 |
| मध्य प्रदेश |
55 |
| गुजरात |
36 |
| दिल्ली |
32 |
| तेलंगाना |
18 |
| पंजाब |
13 |
| तमिलनाडु |
14 |
| राजस्थान |
11 |
| कर्नाटक |
13 |
| आंध्र प्रदेश |
14 |
| उत्तर प्रदेश |
11 |
| पश्चिम बंगाल |
07 |
| जम्मू कश्मीर |
04 |
| हरियाणा |
04 |
| केरल |
03 |
| हिमाचल प्रदेश |
02 |
| चंडीगढ़ |
02 |
| झारखंड |
02 |
| असम |
01 |
| बिहार |
01 |
| मेघालय |
01 |
| ओडिशा |
01 |
| कुल |
432 |
यह तस्वीर दिल्ली के एक कब्रिस्तान की है। यहां 14 अप्रैल को संक्रमित व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रिश्तेदारों ने प्रोटेक्टिव किट पहना। राजधानी में 32 मौतें हो चुकी हैं।
12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें
| तारीख |
मौतें |
| 08 अप्रैल |
27 |
| 09 अप्रैल |
34 |
| 10 अप्रैल |
29 |
| 11 अप्रैल |
36 |
| 12 अप्रैल |
39 |
| 13 अप्रैल |
25 |
| 14 अप्रैल |
33 |
| 13 अप्रैल |
33 |
टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर |
मौतें |
| मुंबई |
113 |
| पुणे |
42 |
| इंदौर |
37 |
| साउथ दिल्ली |
23 |
| हैदराबाद |
13 |