कोरोना लॉकडाउन के बीच अच्छी खबर आई है। एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गए हैं। आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होते है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।
अब 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 162.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ते हुए हैं। अब नई कीमतें घटकर 611.50 रुपये हो गई हैं। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 256 रुपये घटकर 1029.50 रुपये हो गए है।
जानें किस राज्य में कितना सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर
| शहर |
मई में दाम |
अप्रैल में दाम |
| दिल्ली |
611.50 |
744 |
| कोलकाता |
584.50 |
744.50 |
| मुंबई |
579 |
714.50 |
| चेन्नई |
569.50 |
761.50 |
| गुरुग्राम |
588.50 |
750 |
| नोएडा |
585.50 |
739.50 |
| बेंगलुरु |
585 |
744 |
| भुवनेश्वर |
592.50 |
744.50 |
| चंडीगढ़ |
583 |
758.50 |
| हैदराबाद |
589.50 |
796.50 |
| जयपुर |
583 |
731 |
| लखनऊ |
581 |
779 |
| पटना |
621 |
835 |