नरसिंहपुर. नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा-करेली मार्ग पर मंगलवार सुबह मजदूरों से भरी बस का टायर फटने पलट गई, इससे 24 यात्री घायल हो गए। इनमें 4 की हालत गंभीर है। उन्हें नजदीक के अस्पताल भेजा गया है। बस बुरहानपुर से सीधी जा रही थी। ये मजदूर महाराष्ट्र से आए थे।
पुलिस के मुताबिक, बस में 44 श्रमिक थे। घायलों को गाडरवारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हें गांववालों की मदद से बाहर निकाला गया।
बस पलटने से 24 यात्री घायल हुए, इसमें 4 की हालत नाजुक है।
रविवार को ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई थी
नरसिंहपुर जिले में आज देर रात आम से भरा ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सभी मजदूर हैदराबाद से आम के ट्रक में छिपकर उत्तर प्रदेश के झांसी जा रहे थे। तभी यहां पाठा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
ये मजदूर महाराष्ट्र से बुरहानपुर से होते हुए सीधी जा रहे थे।