नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक 6649 लोग जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 286 मौतें हुईं। इसके पहले गुरुवार को 274 मरीजों ने दम तोड़ा था। शुक्रवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 139 मौतें हुईं। अब तक किसी राज्य में एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे अधिक है।
यहां संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 2,849 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 49 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों की संख्या अब 708 हो गई है। उधर, गुजरात में 35, तमिलनाडु में 12, उत्तर प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 11, तेलंगाना में 8, मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 5 और आंध्र प्रदेश में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
ओडिशा, बिहार, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब और झारखंड में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई। इसके पहले गुरुवार को भी 274 मरीजों की मौत हुई थी।
16 शहरों में 63% मौतें, सबसे ज्यादा 8 शहर महाराष्ट्र के
देश में कोरोना से हुई कुल मौतें में आधी से अधिक यानी 63.45% मौतें केवल 16 शहरों में हुई हैं। ये 16 शहर ऐसे हैं जहां मौतों की संख्या 50 से ज्यादा है। इस लिस्ट में 8 शहर केवल महाराष्ट्र के हैं। इनमें मुंबई, ठाणे, पुणे, औरंगाबाद, नासिक, रायगण, सोलापुर और जलगांव शामिल हैं। तीन शहर इंदौर, भोपाल और उज्जैन मध्य प्रदेश के हैं। अहमदाबाद और सूरत गुजरात के शहर हैं।
16 शहर जहां 50 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है
|
शहर |
मौतें |
| मुंबई |
1,519 |
| अहमदाबाद |
968 |
| पुणे |
390 |
| कोलकाता |
238 |
| ठाणे |
292 |
| चेन्नई |
179 |
| इंदौर |
149 |
| जयपुर |
102 |
| जलगांव |
109 |
| सोलापुर |
94 |
| सूरत |
76 |
| औरंगाबाद |
90 |
| नासिक |
81 |
| भोपाल |
61 |
| उज्जैन |
59 |
| रायगढ़ |
55 |
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
|
राज्य |
मौतें |
| महाराष्ट्र |
2,849 |
| गुजरात |
1,190 |
| मध्यप्रदेश |
384 |
| पश्चिम बंगाल |
366 |
| राजस्थान |
218 |
| दिल्ली |
708 |
| उत्तरप्रदेश |
257 |
| आंध्र प्रदेश |
73 |
| तमिलनाडु |
235 |
| तेलंगाना |
113 |
| कर्नाटक |
57 |
| पंजाब |
48 |
| जम्मू-कश्मीर |
36 |
| हरियाणा |
24 |
| बिहार |
29 |
| ओडिशा |
10 |
| झारखंड |
07 |
| हिमाचल प्रदेश |
06 |
| चंडीगढ़ |
05 |
| केरल |
15 |
| असम |
04 |
| उत्तराखंड |
11 |
| मेघालय |
01 |
| छत्तीसगढ़ |
02 |
| लद्दाख |
01 |
| कुल |
6649 |
4 जून को सबसे ज्यादा 274 लोगों की मौत हुई
|
तारीख |
मौतें |
| 29 मई |
269 |
| 30 मई |
205 |
| 31 मई |
221 |
| 01 जून |
201 |
| 02 जून |
221 |
| 03 जून |
259 |
| 04 जून |
274 |