पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी शेखर लोधी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Posted By: Himmat Jaithwar
7/22/2020

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बदमाश शेखर लोधी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपी को उपचार के लिए पुलिस हमीदिया अस्पताल लेकर गई। यह एनकाउंटर रातीबड़ इलाके में हुआ है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार तड़के सूचना मिली कि छोला इलाके का कुख्यात बदमाश और हत्या के मामले में फरार शेखर लोधी रातीबड़ इलाके में है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां संस्कार वैली के पास बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद गोली शेखर के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।

रातीबड़ इलाके में मुठभेड़
पुलिस को जानकारी मिली थी कि बदमाश शेखर लोधी रातीबड़ इलाके में छुपा है। पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ उसे पकड़ने पहुंची। शेखर ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली शेखर के पैर में लगी और वो घायल होकर गिर गया। 

बदमाश लोधी पर हत्या सहित करीब 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 2011 में उसे हत्या के एक मामले में सजा भी हो चुकी है। वो पैरोल पर बाहर आया था और फिर फरार हो गया था। बताया जाता है कि लोधी हमेशा मुंह में ब्लैड फंसाकर रखता था। जब भी पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने जाती वो उस ब्लेड से अपने आपको घायल कर लेता था।



Log In Your Account