जीतू सोनी का साथी पकड़ाया सामूहिक दुष्कर्म में था आरोपी

Posted By: Himmat Jaithwar
7/24/2020

महिला से सामूहिक दुष्कर्म व उसका अश्लील वीडियो बनाने वाली गैंग का फरार साथी और तीन हजार के इनामी शराब कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में जीतू सोनी भी आरोपी है। दो आरोपी अब भी फरार हैं। टीआई मनीष डाबर के अनुसार पकड़ाया आरोपी श्रीपाल सिंह (47) पिता रघुवरदयाल सिंह निवासी जे-2 कंवर कॉलोनी बड़वाह है। वह मूसाखेड़ी स्थित शराब दुकान पर रुपए लेने पहुंचा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। टीआई ने बताया अब इस मामले में  उदय सिंह और दीपक कांसल दोनों 3-3 हजार के इनामी फरार हैं।  पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि करीब 10 साल पहले आरोपी कृष्ण कुमार ने शादी का झांसा देकर साथ में रखा था। फिर उसने सरपाल, दिलीप सहित कई लोगों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। एक बार उदय सिंह ने उसके फॉर्म हाउस पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कराया और अश्लील वीडियो बना लिया।   तुकोगंज में दो दिन के रिमांड पर जीतू - मानव तस्करी सहित कई मामलों में राजकोट से गिरफ्तार जीतू सोनी को हीरानगर पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। यहां पहुंच कर तुकोगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में जीतू सोनी के खिलाफ रिमांड मांगा। न्यायालय ने जीतू से पूछताछ करने के लिए दो दिन का रिमांड दिया है।



Log In Your Account