लुटेरी दुल्हन को किया गिरफ्तार, सैलाना में पेड़ पर लटकी मिली लाश का किया खुलासा

Posted By: Himmat Jaithwar
8/7/2020

रतलाम। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश किया है, वही लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार भी कर लिया है हालांकि अन्य सदस्य इस गिरोह में अभी गिरफ्तार नही हो पाए है।

दरसल मामला 29 जुलाई का है जब एक शव पेड़ से झुकता सैलाना बाईपास पर मिला था पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो पाया  की मृतक महेंद्र बांसवाड़ा के पास एक गांव का निवासी है 30 जुलाई को परिवार जिला अस्पताल पहुंचा , जहां परिजन ने लुटेरी दुल्हन की जालसाज़ी की जानकारी दी, परिजनों ने बताया कि महेंद्र कुवैत में काम करता था लॉकडाउन के पहले अपने घर बांसवाड़ा आय था। जिसके बाद शादी के लिए एक एजेंट ने मीनाक्षी नाम की लड़की से 3 लाख में शादी तय की थी। 27 को महेंद्र के शादी हुई जिसके बाद दुल्हन व परिजन महेंद्र को अपने घर धार ले जाकर वापस आने के कहकर निकले, लेकिन महेंद्र का शव सैलाना में मिला, इसके बाद से ही  पुलिस परिजनों के बयान पर जांच ने जुट गई थी। 

आज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की जिस युवती से शादी हुई वह शादी शुदा है और एक गिरोह बनाकर राजस्थान व गुजरात मे 8 शादियां कर चुकी है और लूट कर फरार हो गयी थी, वही रतलाम में मिले मृतक की हत्या का कोई साक्ष्य नही मिला। इस आधार पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है। आरोपी महिला ने बताया कि शादी के बाद जब युवक महेंद्र को लेकर घर से निकले थे, तो महेंद्र को शक होने पर उसने विवाद शूरु कर दिया था। इसलिए हमने उसे रास्ते मे ही उतार दिया था। अब पुलिस इस मामले को बांसवाड़ा पुलिस के हवाले कर रही है। आगे की जांच बाँसवाड़ा पुलिस करेगी।



Log In Your Account