सागर की एमबीए छात्रा से धार के 5वीं पास लड़के ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर रेप किया, अब दूसरी लड़की से शादी कर ली; एफआईआर

Posted By: Himmat Jaithwar
10/3/2020

भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने एमबीए छात्रा से रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी धार जिले का रहने वाला है। उसने छात्रा से पहले दोस्ती की और प्यार के जाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर आरोपी रेप करता रहा। घरवालों के विरोध करने पर लड़की ने अपना घर भी छोड़ दिया था। इधर आरोपी ने अब दूसरी लड़की से शादी कर दी। जिसके बाद छात्रा ने अब केस दर्ज कराया है।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार, 23 साल की लड़की मूलतः सागर जिले की रहने वाली है। वह एमबीए की छात्रा है। एमपी नगर में प्राइवेट जॉब भी करती है। वह अपने माता-पिता से अलग यहां सुभाष नगर में एक सहेली के साथ किराए से रहती है। लड़की ने पुलिस को बताया कि साल 2013 में वह सागर से धार जिले में पढ़ने गई थी। यहां पर उसकी रेस्टोरेंट संचालक प्रियांशु गुप्ता से दोस्ती हो गई। प्रियांशु ने इसी का फायदा उठाकर 8 मार्च 2016 में उससे रेप किया था। छात्रा के विरोध करने पर उसने उसे बदनामी का डर दिखाकर शांत कर दिया था।

इसके बाद छात्रा वापस सागर चली गई, लेकिन प्रियांशु उससे मुलाकात का दबाव बनाता रहा। घरवालों को जब इस बात का पता चला तो उसे अपना घर भी छोड़ना पड़ा। उसके बाद वह भोपाल आ गई। भोपाल में पढ़ाई के साथ वह जॉब भी करने लगी। प्रियांशु यहां भी उसके पास आता-जाता रहता था। इसी साल 27 फरवरी को भी उसने रेप किया था।

इसी दौरान उसे पता चला कि प्रियांशु ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब उसने इसके बारे में पूछा तो प्रियांशु ने उससे किसी भी तरह के संबंध रखने से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी भी जब वह नहीं माना तो उसने एफआईआर दर्ज कराई।

प्रियांशु ज्यादा पढ़ा लिखा तक नहीं
पुलिस के अनुसार, प्रियांशु ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। उसके बारे में बताया गया कि 5वीं पास है। उसकी एक रेस्टोरेंट और मिठाई की शॉप है। छात्रा तब 19 साल की थी, तब वह धार में कोचिंग कर रही थी। यहीं पर आने-जाने के दौरान छात्रा की उससे पहचान हो गई थी। शादी का फंसाकर उसने रेप किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए जल्द एक टीम धार जिले में भेजी जाएगी।



Log In Your Account