आईआरसीटीसी वेबसाइट पर 4 बजे की जगह 6 बजे शुरू हुई बुकिंग; पहले लोड की वजह से वेबसाइट क्रैश हो रही थी

Posted By: Himmat Jaithwar
5/11/2020

नई दिल्ली. रेलवे ने 12 मई से यात्रियों के लिए ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। शुरुआत में केवल दिल्ली से 15 रूटों पर ट्रेन चलाईं जाएंगी। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। इनके सभी कोच एसी और स्टॉप भी बेहद सीमित होंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए राजधानी ट्रेनों के बराबर किराया देना होगा। 

रेल मंत्रालय ने कहा कि टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप के जरिए ही बुक हो सकेंगे। रेलवे और आईआरसीटीसी के एजेंटों के जरिए टिकट बुक नहीं हो पाएंगे। तत्काल और प्रीमियम तत्काल का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। करंट बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी। टिकट बुकिंग आज शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट लोड ही नहीं हो पाई। बताया गया कि टिकट बुकिंग के लिए बड़ी तादाद में लोग इस साइट को खोल रहे हैं, जिसके चलते यह लोड नहीं हो पा रही है। लिहाजा अब 6 बजे से बुकिंग शुरू होगी।

इम रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेन
ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।
यात्रा के लिए रेलवे ने क्या कहा?

  • स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद ही रहेंगे। प्लेटफॉर्म टिकट, काउंटर टिकट नहीं जारी किए जाएंगे।
  • यात्रा के दौरान फेस कवर करना जरूरी है। यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा डिपार्चर के वक्त स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे। 
  • केवल उन्हीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत दी जाएगी, जिनके टिकट कन्फर्म होंगे।
  • एक ट्रेन में 1700 सीटों की बुकिंग होगी। पहले इसके लिए 1200 सीटें निर्धारित की गई थी।
  • ट्रेन में लिनेन और कंबल नहीं मिलेगा, यात्रियों को यह साथ में लाना होगा।
  • सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की भी सलाह दी गई है।
  • यात्रियों को खाना-पानी लाना होगा। ट्रेन में पानी की बॉटल और रेडी टू ईट फूड मिल सकेगा।
  • इन ट्रेनों के लिए सिर्फ 7 दिन पहले ही रिजर्वेशन करा सकेंगे। वेटिंग लिस्ट, आरएसी पर यात्रा नहीं होगी।
  • ट्रेन छूटने 24 घंटे पहले तक टिकट रद्द करा सकेंगे। कैंसिलेशन चार्ज किराए का 50% होगा। ()

कब चलेंगी ट्रेन और कहां-कहां रुकेंगी

कहां से कहां तक

कब-कब चलेगी कहां-कहां रुकेगी कब से चलेगी
हावड़ा से नई दिल्ली रोज (शाम 5:05 मिनट) धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली से हावड़ा रोज (शाम 4:55 मिनट) धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
राजेंद्र नगर से नई दिल्ली रोज (शाम 7:20 मिनट) पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 
नई दिल्ली से राजेंद्र नगर रोज (शाम 5:15 मिनट) पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली रोज (रात 9:10 मिनट) दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ रोज (शाम 04:45 मिनट) दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई
नई दिल्ली से जम्मू तवी रोज (रात 09:10 मिनट) लुधियाना 13 मई
जम्मू तवी से नई दिल्ली रोज (रात 8:10 मिनट) लुधियाना 14 मई
बेंगलुरु से नई दिल्ली रोज (रात 08:30 मिनट) अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 12 मई
नई दिल्ली से बेंगलुरु रोज (रात 9:15 मिनट) अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 14 मई
तिरुवनंतपुरम से
नई दिल्ली
मंगल, गुरुवार, शुक्रवार (शाम 7:45 मिनट) अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 15 मई
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम मंगल, बुध और रविवार (सुबह 11:25 मिनट) अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 13 मई
चेन्नै सेंट्रल से नई दिल्ली शुक्रवार, रविवार (सुबह 06:35 मिनट) विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 15 मई
नई दिल्ली से चेन्नै सेंट्रल बुधवार, शुक्रवार (शाम 4 बजे) विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 13 मई
बिलासपुर से  नई दिल्ली  सोमवार, गुरुवार (दोपहर 02:40 मिनट) रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 14 मई
नई दिल्ली से बिलासपुर मंगलवार, शनिवार (शाम 4 बजे) रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 12 मई
रांची से नई दिल्ली गुरुवार, रविवार (शाम 5:40 मिनट) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई
नई दिल्ली से रांची बुधवार, शनिवार (शाम 3:30 मिनट) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई
मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली  रोज (शाम 5:30 मिनट) वडोदरा, रतलाम, कोटा 12 मई
नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल  रोज (शाम 04:55 मिनट) वडोदरा, रतलाम, कोटा 13 मई
अहमदाबाद से नई दिल्ली रोज (शाम 06:20 मिनट) पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 12 मई
नई दिल्ली से अहमदाबाद  रोज (शाम 8:25 मिनट) पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 13 मई
अगरतला से नई दिल्ली सोमवार (शाम 7 बजे) बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 18 मई
नई दिल्ली से अगरतला बुधवार (शाम 7:50 मिनट) बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 20 मई
भुवनेश्वर से नई दिल्ली  रोज (सुबह 10 बजे) हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई
नई दिल्ली से
भुवनेश्वर
रोज (शाम 5:05 मिनट) हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई
नई दिल्ली से
मडगांव 
शुक्रवार, शनिवार (सुबह 11:25 मिनट) रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 15 मई
मडगांव से नई दिल्ली  सोमवार, रविवार (सुबह10:30 मिनट) रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 17 मई
सिकंदराबाद से
नई दिल्ली
बुधवार (दोपहर 1:15 मिनट) नागपुर, भोपाल, झांसी 20 मई
नई दिल्ली से
सिकंदराबाद
रविवार (शाम 4 बजे) नागपुर, भोपाल, झांसी 17 मई

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 1700 लोग जा सकेंगे, तीन स्टेशनों पर भी रूकेगी

लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 1200 की जगह 1700 यात्रियों को भेजा जाएगा। रेलवे ने सोमवार को गाइडलाइन में बदलाव किया है। यही नहीं, अब इन स्पेशल ट्रेनों को नॉन-स्टॉप नहीं चलाया जाएगा। मतलब ये ट्रेनें संबंधित राज्य में डेस्टिनेशन स्टेशन के अलावा 3 जगहों पर रुकेंगी। रेलवे ने संबंधित राज्यों में गंतव्य के अलावा तीन जगहों पर गाड़ियों के ठहराव के लिए कहा है। राज्य सरकारों ने रेलवे से यह गुजारिश इसलिए की थी कि एक ही रूट के ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को ले जाया जा सके।

    पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए भी बन रही हैं गाइडलाइंस- गडकरी

    पिछले दिनों केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि सरकार ऐसी गाइडलाइंस तैयार कर रही है, जिसके आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया जा सके। इस दौरान यह ध्यान रखना जरूरी होगा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों का किसी तरह से उल्लंघन न हो। फिलहाल सरकार ने 50% यात्रियों के 50% चलने की अनुमति दी है।

    22 मार्च को ट्रेनें बंद करने का निर्णय लिया गया था

    केंद्र के आदेश के अनुसार, रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक 12500 यानी सभी यात्री ट्रेनें बंद करने का फैसला लिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 14 अप्रैल किया गया था। इसके बाद लॉकडाउन के तीसरे फेज के मद्देनजर इसे और आगे बढ़ाया गया। फिलहाल प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्य भेजने के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।



    Log In Your Account