JAC 12th science result 2020 : शाम 5 बजे यहां चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट

Posted By: Himmat Jaithwar
7/17/2020

JAC 12th science result 2020 : आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम ( jac intermediate science result 2020 ) का रिजल्ट जारी करेगा। इंटर साइंस के 76585 स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। जैक साइंस के अलावा आज आर्ट्स और कॉमर्स का साइड का भी रिजल्ट जारी कर देगा। इंटर में कुल 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें कॉमर्स में 28515 और आर्ट्स में 129263 परीक्षार्थी हैं। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज शाम 5 बजे नतीजों की घोषणा करेंगे। 12वीं के नतीजे jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपको रिजल्ट जारी होते ही मोबाइल पर अलर्ट भी आए तो इसके लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 


इंटर की परीक्षा 11 से 28 फरवरी तक कुल 470 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। जैक लॉकडाउन के बाद से मैट्रिक के साथ-साथ आठवीं, नौवीं, 11वीं और पीटीटी का रिजल्ट जारी कर चुका है।

कैसा रहा इस बार 10वीं का रिजल्ट
पिछले साल जहां 70.81 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे, वहां इस साल 75.01 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। लड़कों का रिजल्ट 75.88 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 74.25 फीसदी रहा। 148051 फर्स्ट डिविजन से, 124036 सेकेंड डिविजन से और 16841 थर्ड डिविजन से पास हुए।  

इस बार जैक आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ निकालने जा रहा है। पिछले वर्ष तक तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ नहीं निकाला गया था। लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी व लॉकडाउन की वजह से पहले ही रिजल्ट जारी होने में देरी हो चुकी है। ऐसे में झारखंड एकेडमिक काउंसिल में एक साथ रिजल्ट निकालने का निर्णय लिया है। 
कैसा रहा इस बार 10वीं का रिजल्ट

पिछले साल जहां 70.81 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे, वहां इस साल 75.01 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। लड़कों का रिजल्ट 75.88 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 74.25 फीसदी रहा। 148051 फर्स्ट डिविजन से, 124036 सेकेंड डिविजन से और 16841 थर्ड डिविजन से पास हुए।  

सबसे अधिक परीक्षार्थी रांची से हैं, इनकी संख्या 32960 है। जबकि इसके बाद पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो जिले से परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। 

पिछले साल का 12वीं का रिजल्ट
अगर पिछले वर्ष के 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो जेएसी 12वीं साइंस में 57 प्रतिशत स्डूटेंट्स पास हुए थे। जेएसी 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 70.44 प्रतिशत रहा था। जेएसी साइंस में 94,326 और जेएसी कॉमर्स में 35,052 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। साइंस में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा था। लड़कियां 61.68% और लड़के 55.01% पास हुए थे। कॉमर्स में लड़कियों का रिजल्ट 79.07% और लड़कों का 63.68% रहा था। झारखंड के 24 जिलों में से कॉमर्स में 89.31% रिजल्ट के साथ सिमडेगा का परिणाम सबसे अच्छा रहा था। वहीं साइंस में 72.37% रिजल्ट के साथ पलामू का परिणाम सबसे अच्छा रहा था।
वहीं जेएससी 12वीं आर्ट्स एग्जाम में 1,84,384 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें से 1,47,468 पास हुए थे। जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में 79.97% स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 81.50 और लड़कों का पास प्रतिशत 77.91 रहा था। 18,130 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन,  96,724 की सेकेंड डिविजन और 32,597 की थर्ड डिविजन आई थी।



Log In Your Account