मध्यप्रदेश में मंगलवार से यूजी के छात्रों की पढ़ाई टीवी से कराई जाएगी; दूरदर्शन पर क्लास शुरू होंगी

Posted By: Himmat Jaithwar
11/30/2020

मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण अब तक शैक्षणिक संस्थान नहीं खोले गए हैं। अब भी यह नहीं खोले जा रहे हैं। दिसंबर तक सभी बंद रहेंगे। इसी कारण उच्च शिक्षा विभाग ने पेपर के पहले स्नातक (यूजी) के छात्रों को पढ़ाई कराने के लिए टीवी का सहारा लिया है। विभाग ने विषय के अनुसार कार्यक्रम तैयार किए हैं। इसके लिए दूरदर्शन पर इनका प्रसारण किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि दूरदर्शन के माध्यम से 10 सितंबर से वीडियो लेक्चर दिए जा रहे हैं। अब 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक इनका प्रसारण क्लास के समय अनुसार किया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज में इसका टाइम टेबल लगा दिया गया है। अगर किसी के पास टीवी नहीं है, तो सामुदायिक भवनों में इसकी व्यवस्था की जाए।

टाइम टेबल



Log In Your Account