UPSC ने जारी किए सिविल सर्विसेस एग्जाम में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स के मार्क्स, बीते साल 4 अगस्त को जारी हुआ था रिजल्ट

Posted By: Himmat Jaithwar
2/4/2021

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेस एग्जाम 2019 में सफल हुए कैंडिडेट्स के मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। UPSC CSE परीक्षा की फाइनल लिस्ट में शामिल हुए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए मार्क्स चेक कर सकते हैं। इससे पहले कैंडिडेट्स को सिर्फ अपनी रैंक पता थी, लेकिन अब वे यह भी जान पाएंगे कि उन्हें किस विषय में कितने मार्क्स मिले हैं।

4 अगस्त 2020 को जारी हुआ रिजल्ट

UPSC CSE 2019 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 04 अगस्त 2020 को जारी किया गया था। इसमें कुल 829 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ था। जिसके बाद कमीशन ने 89 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट से और सिफारिश की थी। आयोग की तरफ से जारी मार्क्स के बाद अब कैंडिडेट्स सब्जेक्ट-वाइज अपने परफॉर्मेंस का आकलन कर सकेंगे।

ऐसे चेक करें मार्क्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘लेटेस्ट अनाउंमेंट्स’ सेक्शन में ‘मार्क्स ऑफ रिकंमेंडेड कैंडिडेट्स’ पर क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करते ही रिकंमेंडेड कैंडिडेट्स के मार्क्स पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएंगे।
  • अब कैंडिडेट्स अपने मार्क्स चेक कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।



Log In Your Account